Tuesday, 23 March 2021

What is Glass & Types of Glass । Glass क्या है । Studygo

What is Glass । कांच क्या है

कांच(Glass) एक महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग पदार्थ है. इसका प्रयोग प्राचीनकाल से होता आ रहा है. इतिहास से पता चलता है कि मिस्त्रवासी ईसा से लगभग 6000 वर्ष पूर्व ही कांच(Glass) का निर्माण कर चुके थे. आज कांच(Glass) विभिन्न प्रकार की वस्तुएं जिनमें दैनिक कार्यों मे प्रयुक्त होने वाले बर्तनों से लेकर श्रृंगार के लिए सुन्दर चूडिंया तथा वैज्ञानिक आदि जैसे उपकरणों को बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है. 

यह बहुत सख्त‚ सुन्दर‚ जलरोधी(Water Resistant) और टिकाउ पदार्थ है लेकिन यह भुंगर(Brittle) भी है. इसकी अपघर्षण सामर्थ्य अच्छी होती  है. और यह महंगा भी नहीं हाेता है. चिकना और सुन्दरता के कारण इसका भवनो मे ज्यादा किया जाता है.  इससे भवनो की सुंदरता मे चार चांद लग जाते है. 


What is Glass । कांच क्या है । StudyGo
Glass - कांच


Types of Glass - 

कांच(Glass) के घटकों तथा उनके अनुपातों मे परिवर्तन करके विभिन्न  प्रकार के कांच(Glass) बनाये जाते है.  जो निम्न प्रकार है –

  • Crown Glass - यह निम्न श्रेणी का कांच(Glass) होता है. इस कांच को बनाने के लिए सोडाएल्युमिना तथा पुराने कांच के टुकडो का प्रयोग किया जाता है. इसका प्रयोग कांच के गिलास‚बोतल‚ बल्ब के खोल आदि को बनाने के लिए किया जाता है.
  • Sheet Glass - यह कांच(Glass) सिलिकासोडाचूनाएल्युमिना और पुराने  कांच के टुकडो  को मिलाकर किया जाता है. इसका प्रयोग looking mirror‚ दरवाजाे व खिडकियो मे किया जाता है.
  • Flint Glass - इस कांच को बनाने के लिए पोटाश‚ सोडा‚ एल्युमिना आदि को मिलाकर किया जाता है. इस पाॅलिश अच्छी की जाती है. इसे सामान्यतः 1.75 मी से 1.10 मी माप की 2 से 6  मिमी मोटी तक बनाया  जाता है. इसका प्रयोग रेडियो के बल्ब‚ अच्छी प्रकार की गिलास‚ लैंस बनाने मे किया जाता है.
  • Pyrex Glass - इस कांच को बनाने के आपको सोडा‚ चूना‚ एल्यंमिना  तथा बोरेक्स की जरूरत पडती है. इसके अतिरिक्त थोडा पोटाश और मैग्नीशिया का प्रयोग भी किया जाता है. यह कांच ताप–सह  होता है तथा उच्च ताप परिवर्तनो को सहन कर सकता है. इसका का प्रयोग मुख्यतः प्रयोगशाला मे उपयोग होने वाले उपकरणों मे किया जाता है.
  • Anealing Glass - साधारण कांच आघात को सहन नहीं कर सकता है इसी लिए कांच को Anealing करके मजबूत बनाया जाता है. Anealing  प्रक्रिया के फलस्वरूप कांच बहुत ज्यादा मजबूत हो जाता है. 
  • Safety Glass - इस कांच(Glass) को बनाने के लिए कांच की दो परतो को प्लास्टिक की पारदर्शी परत के उपर इन दो कांचो को Paste कर दिया जाता है जिससे यह टूटने पर छिटकता नही है. इसका प्रयोग वाहनो मे  अधिक किया जाता है.
  • Reinforced or Wired Glass - इस कांच(Glass) को बनाते समय बीच मे ही तारो को डालकर  Reinforcing कर दी  जाती है जिससे यह टूटने पर छिटकता नही है. यह कांच काफी मजबत होता है.
  • Coloured Glass  -  कांच को रंगीन कांच(Coloured Glass) बनाने के लिए धातु आक्साइडो का प्रयोग किया जाता है जिससे कि रंगीन कांच(Coloure Glass) हो जाती है और अपने अनुसार इच्छित रंग मे कांच को प्राप्त कर सकते है. इस कांच का प्रचलन बहुत ज्यादा बढ गया है और इसको प्रयोग भवनो मे ज्यादा किया जाता है.
  • Frosted Glass -  इस कांच(Glass) एक तरफ से घिसा कर बनाया जाता है जिससे यह कांच अपारदर्शी हो जाता है. इस कांच का प्रयोग privacy purpose  के लिए ज्यादा किया जाता है. इस कांच को एक तरफ से घिस देने के कारण इसे Grounded Glass(ग्राउन्डेड कांच) बोला जाता है. 
  • Bullet Proof Glass इस कांच(Glass) का प्रयोग सुरक्षा की दृष्टि से किया जाता है. इस कांच का प्रयोग सिर्फ वही लोग करते है तो special persons होते है. आम आदमी इस कांच का प्रयोग नहीं करता है. यह कांच बेहद मजबूत होती है ओर यह बन्दूक की गोली को आर पार जाने नही  देती है. इसी कारण इसे Bullet  Proof Glass कहा जाता है. 
मैं आपसे उम्मीद करता हूं कि मेरी ये Post आपको अच्छी लगी होगी और अगर आपको लगता है कि इसमे किसी भी तरह की त्रुटि है‚ तो Please Comment जरूर करे.

इसे भी पढे ः–




































































































Tuesday, 22 December 2020

Indus Valley Civilization | Indus valley - studygo in hindi


What is harappa civilization | indus civilization
Indus Valley Civilization Dhaulavira

सिधुं घाटी सभ्यता का नाम सुनते ही हमारे मन मे हजारो civilization पुराना जीवन याद आने लगता है. तो आज मै आपको सिधुं घाटी के बारे जानकारी देने का प्रयत्न करता हूं. तो आइए दोस्तो शुरू करते है...

आज हम निम्न बिंदुओ पर बात करेंगे और समझेगे

  • What is Indus Valley Civilization (सिंधु घाटी सभ्यता क्या है)
  • सिंधु घाटी सभ्यता की विशेषता
  • वहां के लोगो का lifestyle
  • Indus valley civilization का विस्तार


What is Indus Valley Civilization - सिंधु घाटी सभ्यता 


सिधुं घाटी सभ्यता विश्व की प्राचीन सभ्यताओ मे से एक है यह सभ्यता काफी और चर्चित है. सिधुं घाटी सभ्ता 3300 ई.पू. से 1700 ई.पू. तक मानी जाती है. विश्व की जानीमानी पत्रिका नेचर मे कहा गया है कि सिधुं घाटी की सभ्यता 8000 वर्ष पुरानी है. सिंधु घाटी सभ्यता को हडप्पा सभ्यता(Harappa Civilization)  के नाम से भी जाना जाता है. इस सभ्यता का विकास सरस्वती नदी के किनारे माना जाता है. 

सन् 1859–1856 मे लाहौर से कराची के बीच रेलवे लाइन बिछाने का  काम चल रहा था. कनिंघम के नेतृत्व मे दो भाई काम कर रहे थे  उनका नाम बर्टन बंधु था‚ उनका इसकी तरफ ध्यान गया कि ज्यादा मात्रा ईटे निकल रही है‚ लेकिन फिर से इसे नजरअंदाज कर दिया गया. सन् 1921 मे बहुत बडे स्तर पर खुदई का काम चालू हुआ जिसमे पूरा का पूरा शहर निकला. 

भारत और पाकिस्तान को मिलाकर सन् 1947 तक 40 साइटो को खोजा जा चुका है. अब तक की बात करे तो लगभग 1400–1500 साइटो को खोजा जा चुका है.


विशेषता (Town Planning)


इस सभ्यता मे नगरो का दो या दो से अधिक भागो मे बाटां गया था. प्रायः पश्चिमी भाग छोटा था‚ किंतु उंचाई पर बसा था और पूर्वी भाग निचला था. पुरातत्व विदो ने पश्चिमी भाग को नगर दुर्ग कहा तथा पूर्वी भाग को निचला नगर कहा. पश्चिमी भाग मे नगर के पुरोहित‚ धनी तथा शासकीय लोग रहा करते थे तथा पूर्वी भाग जो निचला नगर था वहां जनता निवास करती थी. नगर की बाउंड्री अच्छी तरह से पक्की ईटो की बनी हुई थी. इस सभ्यता के नगर एक या दो मंजिल के हुआ करते थे और घर मे स्नानागार भी हुआ करते थे‚ जिसके चारो ओर कमरे बने होते थे और कुंए भी हुआ करते थे.

सिंधु घाटी सभ्यता(हडप्पा सभ्यता) के कुछ नगरों मे ढके हुए नाले हुआ करते थे जिनको एक सीध मे हल्का ढलान देकर बनाया जाता था. घर‚ सडकों तथा नाले का विकास योजनाबद्ध तरीके से एक साथ किया जाता था. 

नगरीय जीवन (Life style)


इस सभ्यता के नगरों मे बडी हलचल हुआ करती थी. ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि वहां शासक लोगों को दूर–दूर तक भेजकर धातु‚ बहुमूल्य पत्थर और उपयोगी चीजे मंगवाते थे‚ शायद शासक सोने–चांदी और बहुमूल्य धातुओं से बने आभूषणाें को पहनना और अपने पास रखना पसंद करते हो. इन नगरों मे लिपिक भी हुआ करते थे‚ जो मोहराें पर तो लिखते ही थे‚ परंतु अन्य वस्तुओ पर भी लिखते थे‚ जो आज इस समय बच नही पायी है. 

सिंधु घाटी सभ्यता का विस्तार 


Indus valley civilization (Harappa civilization) का विस्तार बहुत बड़ा है. अगर बात करे तो जम्मू और कश्मीर के मांडा से लेकर महाराष्ट्र के दैमाबाद तक 1400 किलोमीटर में फ़ैली है. और  उत्त्तर प्रदेश के आलमगीर पुर से लेकर पाकिस्तान के बलूचिस्तान तक 1600 किलोमीटर में फैली है. इसकी तटवर्तीय लंबाई 1300 किलोमीटर है. आप चित्र में देखकर आसानी से समझ सकते है. 

Indus valley civilization in hindi


इस पोस्ट के माध्यम से मैने पूरी कोशिश की  है कि आपको  सिंधु घाटी सभ्यता के  बारे जानकारी दे सकूं‚ लेकिन यदि  फिर भी कोई त्रुटि हो गयी हो तो आप ई–मेल  कर सकते है.
धन्यवाद.............





















































































































































Sunday, 13 December 2020

Stone Age / What is Stone Age - StudyGo

 Stone Age Time Period -

Stone Age Time Period and time line


There were three types of Stone Age Which are as follows:-

  1. Old Stone Age 
  2. Middle Stone Age
  3. New Stone Age

Types of Stone Age :- 

  1. Paleolithic Time Period or Old Stone Age(3000 BCE to 10000 BCE)
  2. Mesolithic Time Period or Middle Stone Age(10000 BCE to 8000 BCE)
  3. Neolithic Time Period or New Stone Age (8000 BCE to 3000 BCE)

Important Facts :-

  • Hunting was the main living source of Old Stone Age.
  • Around 36000 B.C. back human had become in form. It is also known as Homo-Sepians.
  • The pet of human was Dog Which was in Middle Stone age.
  • Human knew about fire from Old Stone Age but it had become in use by New Stone Age.
  • Firstly the Institute of Stone Age culture was established by Robert Boose Foot in India.(1863)
  • Bones weapons were found from Bihar in New Stone Age.
  • Firstly the metal used in weapon  was copper moreover human knew Firstly the the metal name as copper.
  • Wheel was introduced in New Stone Age.
  • Firstly the clue of Agriculture  found from Mehargarh. (Pakistan) 
इसे पढने के बाद इसे भी पढे ः–

























































































































































































Friday, 20 November 2020

दुबई मॉल के बारे मेे 10 महत्वपूर्ण तथ्य : Dubai Mall

 

 दुबई मॉल के बारे मेे 10 महत्वपूर्ण तथ्य : Dubai Mall


dubai shoppin mall / दुनिया का सबसे बडा माॅल
दबई माॅल दुनिया का सबसे बडा है जहां हर तरह की ब्राडेड चीजे मिलती है। 

दोस्तो‚ हम सब जानते है कि दुबई माॅल(Dubai Mall) दुबई मे स्थित दुनिया का सबसे बडा माॅल है। लेकिन इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग है‚ जो दुबई माॅल (Dubai Mall) के रोचक तथ्याे (Important facts about Dubai Mall) के बारे मे नहीं जानते है। यदि आप  भी उन्ही लोगो में से एक  है तो आइये दोस्तो जानकारी लेते है........

दुबई मॉल के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य(Important facts about Dubai Mall) :-

  1.  दुबई (Dubai) दुनिया का सबसे बडा  Shopping Hub है। इन्ही Shopping Hub में से एक  Shopping Hub है‚ जिसका नाम है– 'The Dubai Mall'। दुबई मॉल(Dubai Mall) दुनिया का सबसे बडा माॅल हेै। दुबई मॉल(Dubai Mall) 4 नवंम्बर‚ 2008 को जनता के लिए खोला दिया गया था।
  2. दुबई मॉल(Dubai Mall) में 1200 से ज्यादा Shopping Center है ‚ जहां पर आप महंगी–से–मंहगी ब्रांडेड वस्तुएं खरीद सकते है।


इस लेख को पढने के बाद इसे भी पढे:- दुनिया की सबसे उंची इमारत


     3. ये बात हर किसी को पता है कि दुबई रेगिस्तान में बसा है‚ लेकिन ये बात हर किसी को नहीं पता है कि आप           दुबई  में आइस स्केडिंग का मजा ले सकते है। दुबई मॉल(Dubai Mall) में बर्फ पर आइस स्केडिंग का                    मजा  उठा सकते है।

     4. दुबई मॉल(Dubai Mall) दुनिया के सबसे खूबसूरत माॅलों में से एक है। इस माॅल में 120 Restaurant है। यह           माॅल छोटे से शहर  कीे तरह नजर आता है।

     5. दुबई मॉल(Dubai Mall)  को बनाने में 174 Million यूरो का खर्च आया था।

     6. दुबई मॉल के अन्दर ही आपको इंडोर थीम पार्क(Indore Theme Park in Dubai) है तथा इस मॉल का               Architecture बहुत ही खूबसूरत है। इसके साथ ही यहां त्योहारों(Festivals) पर खास ऑफर मिलते रहते है।

     7. दुबई मॉल(Dubai Mall) में ही आप अंडर वाटर चिडियांघर‚ दुबई एक्वेरियम‚ आइस रिंक‚ Movie                       Theaters‚ थीम पार्क‚ दुबई फव्वारें आदि का मजा ले सकते है।

      8. दुबई मॉल(Dubai Mall) को DP Architects  ने डिजाइन किया और यह मॉल 4 मंजिला है।

      9. दुबई मॉल एक खूबसूरत मॉल है‚ जहां आकर आपको लगता है कि आप किसी (Magic Planet) पर आ गये            हो। 

     10. यहां प्रतिवर्ष लगभग 80 Million visiters  आते है जिससे वहां की सरकार को आर्थिक रूप से बहुत                       फायदा होता है।


dubai shoppin mall / दुनिया का सबसे बडा माॅल
Dubai Mall Interior Design


  इसे भी पढेः– 

   सपनो का शहर ः दुबई

   दुनिया की सबसे उंची चोटी ः माउंट एवरेस्ट



 




















Tuesday, 17 November 2020

सपनों का शहरः दुबई (Dream City: Dubai City)

सपनों का शहरः दुबई (Dream City: Dubai City)

hotels city: Dubai ( अमीरो का शहर दुबई)
 Dubai City

दुबई(dubai) संयुुक्त अरब अमीरात(United Arab Emirates) का महानगर है। यह नगर संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) की सात अमीरातों में से एक है। दोस्तो दुबई वही शहर है‚ जहां दुनिया की सबसे उंची इमारत दुबई बुर्ज खलीफा तथा दुनिया का सबसे बडा मॅाल(Mall) दुबई मॉल(Dubai Mall) है। दुबई(Dubai) के मूल निवासी ʺअमीरातीʺ कहा जाता है। दुबई की जनसंख्या(Pollution of Dubai) 28.78 लाख तथा क्षेत्रफल 4114 km/square(1,588 वर्गमील) है। दुबई‚ मध्य पूर्व के एक वैश्विक नगर तथा व्यापार केन्द्र रूप में उभर कर सामने आया है।

रोचक तथ्यः–

  • दुनिया में जानवरो को पालने का शाैक हर किसी केा होता है‚ लेकिन दुबई(Dubai)  के लोग जानवराे में शेर‚ तेंदुआ और चीता पालना पसंद करते है।
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि दुबई(Dubai) में 15% लोग ही सिर्फ अमीराती है‚ जो कि मूल निवासी है। बाकी सब भारतपाकिस्तान बांग्लादेश तथा दुनिया के अन्य देशो से है।
  • जुमें की नवाज के महत्व का देखते हुए यहां 2006 से सप्ताहिक छुट्टी में शनिवार व रविवार की जगह शुक्रवार और शनिवार का छट्टी रखी गयी है।
  • आपने डिजनीलैंड के बारे में जरूर सुना हाेगा‚ लेकिन दुबई(Dubai) में डिजनीलैंंड से 2गुना बडा दुबईलैंड(Dubai land) बन रहा है। जो एक बडा Tourism Attraction Point हाेगा।
  • दुबई रेगिस्तान(Dubai Desert) में बसा है‚ लेकिन फिर भी आप दुबई मॉल(Dubai Mall) मे बर्फ की स्केडिंग का मजा उठा सकते है।
  • ट्रफिक हर शहर की समस्या है‚ दुबई(Dubai) में भी ट्रफिक लगता है‚ लेकिन यहां ट्रफिक सुपरकारस् का लगता है। जिसमें दुनिया की महंगी से मंहगी कार शामिल होती है।
  • दुबई(Dubai) में Sport Cares की भरामार है‚ इसीलिए वहां की Police Lamborghini Ferrari जैसी गाडियाें का प्रयोग करते है।

 

Dubai: Dubai City
Dubai City


अर्थव्यवस्थाः–  

दुबई शहर की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत है‚ जो सन् 1960 से अब तक ज्यादा रही है। पिछलें 60 सालों में तेल की खोज जाने के बाद बहुत ज्यादा तरक्की हुयी है। यहां की GDP 82.9 Billion Dollar है तथा प्रति व्यक्ति GDP 24,866 है।
दुबई की अर्थव्यवस्था मूलतः तेल उघोग पर निर्मित है‚ वर्तमान में 80 अरव अमेरिकी डॉलर की अमीराती अर्थव्यवस्था में पेट्रोल तथा प्राकतिक गैस के राजस्व का योगदान 6% से कम है। यह अनुमान है कि दुबई 240‚000  बैरल तेल का दैनिक और अपतटीय क्षे़त्र से पर्याप्त मात्रा में गैस का उत्पादन करता है। दुबई के तेल भण्डार काफी कम हो गए हो गए है और इनके 20 साल में खत्म होने की उम्मीद है। सम्पति अैर निर्माण (22.6%) ‚ व्यापार(76%), माल अगार(15%) और वित्तिय सेवाएं(11%) दुबई की अर्थव्यवस्था में सबसे बडा योगदान है। 


इतिहास(History):-

दुबई(Dubai) की आबादी सबसे ज्यादा है और यह क्षेत्रफल में  अबूधावी के बाद दूसरी सबसे बडी  अमीरात है। दुबई पर 1833 से अल माकतौम वंश ने शासन किया है।  इसके मौजूदा शासक मोहम्मद बिन रशीद अल माकतौम संयुक्त अरब अमीरात(United Arab Emirates) के प्रधानमंत्री(The Prime Minister of Dubai Mo. Bin Rashid Al Maktaum) और उपराष्ट्रपति भी है। 

दोस्तो आपको ये पोस्ट कैसी लगी‚ कृपया करके हमे जरूर बताये 

 


Saturday, 14 November 2020

पर्यावरणीय-प्रदूषण से बचने के उपाय।। Measures to avoid Environmentalism Pollution

 पर्यावरणीय-प्रदूषण से बचने के उपाय  Measure to avoid Environmentalism Pollution


Pollution। प्रदूषण
प्रदूषण(Pollution) आज के इस समय की सबसे बड़ी समस्या है, और इस समस्या से निपटने के लिए हम सबको अपनी तरफ से एक शुरुआत करनी है। जिससे ह सब अपनी आने वाली पीढ़ी को प्रदूषणरहित( Without Pollution) वातावरण दे सके।


"प्रदूषण से क्या हानि है" इसके बारे में हमे निश्चित तौर पर जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि अक्सर हम प्रदूषण(pollution) को हल्के में लेने लगते है, जो सेहत केलिए हानिकारक है। जैसा कि हम सब जानते है कि दिल्ली प्रदूषण(Delhi pollution) का गढ़ बन गयी है और दिल्ली के प्रदूषण पर राजनीति भी जोर-शोर से रही है। प्रदूषण(pollution) को अगर सीधे शब्दो मे समझा जाये,तो इसका मतलब 'जहर' है। प्रदूषण एक ऐसा जहर है  जो हवा में घुलकर सीधे हमारे फेफड़ो में पहुँच जाता है, और कई सारी बीमारियां (अस्थमा, उम्र घटना, बालो का गिरना) को जन्म देता है। प्रदूषण से बचना एक बड़ी चुनौती है। प्रदूषण से हम पूरी तरह से, तो नहीं बचा जा सकता है, क्योंकि हम इस वातावरण में ही रहते है और सांस भी वातावरण से ही लेते है। लेकिन कुछ उपायों के जरिये से काफी हद प्रदूषण(pollution) से बचा जा सकता है। आइए दोस्तो प्रदूषण से बचने के उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते है......


मास्क का प्रयोग :- आज के दौर की बात करे तो मास्क हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। कोरोना काल के इस समय मे मास्क पहनाना जरूरत ही नही, बल्कि नियम बन चुका है। मास्क प्रदूषण को फेफड़ो तक कम-से-कम जाने देता है। प्रदूषण से बचने के लिए मास्क सस्ता और सुलभ तरीका है।   प्रदूषण(pollution) से बचने के लिए N-95  मास्क का प्रयोग करना चाहिए।

एलोवेरा का प्रयोग :- यह बात कम लोग ही जानते है कि एलोवेरा शारीरिक सुंदरता देने के साथ-साथ प्रदूषण से रक्षा करने में सहायक होता है। एलोवेरा एक ऐसा पौधा होता है जिसे ज्यादा-से-ज्यादा मात्रा में अपने घर मे लगाने से आपके घर का प्रदूषण  (pol lution) सोख लेता है, और आप प्रदूषण(pollution)  से काफी हद तक बच जाते है। यदि आप चाहे, इसका सेवन भी कर सकते है।

 होम स्टे एंड होम वर्क :- कोरोना के इस समय में घर मे रहकर काम करना काफी प्रचलित हो गया गई। ठीक इसी तरह जबतक आपको कोई ज्यादा जरूर काम न हो, तो घर पर ही रहिए और घर से काम कीजिये। यह एक अच्छा तरीका है , जिससे आप बच सकते है।

पानी का सेवन :- प्रदूषण(pollution) से बचने के लिए आपको ज्यादा-से-ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी पीना से फायदा होता है कि आपके शरीर मे जितनी गंदगी होती है वह मलमूत्र के द्वारा निकल जाती है। और पानी पीने से आपका पाचन तंत्र व इम्युनिटी मजबूत होती है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 3-4 लीटर पानी सेवन अवश्य करना चाहिए।

वाहन का कम-से-कम प्रयोग :- आधुनिकता से भरी इस दुनिया मे वाहन एक बहुत बड़ी सुविधा है, और जिसके हुम् आदि हो चुके है। यदि हम चाहे तो अपने छोटे-छोटे काम साइकिल से कर सकते है। इससे हमारा पेट्रोल/डीज़ल बचेंगे और पर्यावरण में प्रदूषण(pollution) का स्तर कम होगा। परंतु यह बात प्रत्येक इंसान को समझना चाहिए। इसका मतलब यह  बिल्कुल नही है कि आप गाड़ी का प्रयोग ही बंद कर दे, बल्कि अपने कुछ कामो को साइकिल से भी कर सकते है और देश के जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभा सकता है।

पेड़-पौधों की रक्षा :- विकास के नाम पर इंसान हर रोज पेड़ो की अंधाधुन्द कटाई कर रहा है। जिससे प्रदूषण(pollution) का स्तर दिनप्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भारत जैसे विकासशील देश मे हालात और भी खराब है। यहां  विकास और पेड़ों को लगाने का काम आफिस की files  पर ही दिखाई देता है। प्रदूषण से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पेड़-पौधे लगाने चाहिए।























Tuesday, 10 November 2020

Yoga । Yoga benefits in hindi - studygo

  Yoga Benefits 10  । योगासन करने के 10 लाभ

नमस्कार दोस्तो‚ जैसा कि हम सब जानते है कि योग(Yoga) दुनिया में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हो चुका है। देश का हो या विदेश का हो‚ काेई व्यक्ति आज के इस दौर मे योग से अछूता नहीं है। तकनीक और दौड़–भाग से भरी इस दुनिया में योग एक अच्छा उदाहरण है‚ जिसके माध्यम से आप अपने दिमाग  और शरीर को फिट तथा चुस्त–दुरूस्त बना सकते है। योग सेहत से भरे जीवन के लिए जरूरी ही नहीं बल्कि परमाआवश्यक है‚ और हो भी क्यो न‚ इसके इतने है जो है। योग डाइबिटिज‚ कब्ज एवं पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं से लडने में सहायता करता है। जब योग आपकी हमारी जीवन में इतना महत्व रखता है‚ तो आइए जानते है yoga के फायदे...........


yoga karne ke fayde। योगा करने के लाभ
Advantage of Yoga

  1. दिमाग का नियंत्रित करे
     ः–  याेग एक ऐसा साधन है‚ जिसके  माध्यम से आप अपने मन को पूरी तरह से निंयत्रित कर  सकते है। योग हर उम्र का व्यक्ति कर सकता है‚ चाहे वो बच्चा हो या बूढा। अपने मन मे आने वालो विचारों काे आप निंयत्रित कर सकते है। यदि आपके मन मे गन्दे विचार आते है‚ तो आप लिए योग बेहद फायदेमंद है
  2. मन को शांत करे ः– यदि आपका दिमाग शांत नहीं रहता और इधर–उधर भागता है‚ तो  आपकों  आज से ही योग चालू कर देना चाहिए। मन को शांत करने के लिए योग निश्चित तौर पर एक अच्छा विकल्प है। नियमित रूप से योग करने से आप अपने दिमाग को शांत नहीं बल्कि कंट्रोल भी कर सकते है। 
  3. बुद्धि का विकास ः– इस संसार में बहुत से ऐसे लोग है जिनकी बुद्धि इतनी तेज नहीं है‚ तो उनको योग करना चाहिए। योग बुद्धि को तेज करने में सहायता प्रदान करता है‚ परंतु शर्त है कि आप योग को नियमित रूप से करे‚ छोड–छोड कर याेग करने से किसी भी तरह को फायदा नहीं होता है।
  4. एकाग्रता को बढाये ः– आज के इस दौर में अपने दिमाग को एकाग्र करना काफी मुश्किल होता है ‚ तो ऐसी अवस्था में आपको डेली सुबह उठकर योग करना चाहिए। एकाग्रता सफलता के लिए बहुत आवश्यक है‚ जो आपकेा योग से मिलती है
  5. कब्ज में फायदेमंद ः– कब्ज एक ऐसी शारीरिक समस्या है‚ जो आज के इस जमाने में आम हो गयी है। योग से कोई भी व्यक्ति इस समस्या से छुटकारा पा सकता है।
  6. आत्मविश्वास को बढाये ः– आत्मविश्वास प्रत्येक क्षेत्र  मे बहुत जरूरी है और इस  आत्मविश्वास को बनाये रखने के लिए तथा बढाने के लिए याेग जरूरी है। योग में ऐसे बहुत से योगासन है‚ जिनको करके आप आत्मविश्वास बढा सकते है। जैसे– कपालभति‚ श्वासन आदि।
  7. ब्लेड प्रेशर ः– योग करने से आप अपने ब्लेड प्रेशर को नियंत्रित कर सकते है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है‚ सिर्फ सुबह जल्दी उठकर योग को नियमित करना  और खानपान का ध्यान रखना है। और आप देखेगे कि आपका ब्लेड प्रेशर नियंत्रित हो चुका होगा।
  8. ताजगी लाये ः– यदि आप योग को नियमित रूप से करते है‚ तो आप अपने शरीर मे दिनभर तरोताजगी को महसूस करते रहते है। इसके साथ ही आप अपना कोई भी काम स्फूर्ति‚ एकाग्रता और पूरे जोश के साथ करते है‚ जिससे आपकी शारीरिक और आर्थिक वुद्धि होती है
yoga karne ke fayde। योगा करने के लाभ
Yoga for Glowing Skin

       9. रोग प्रतिरोधक क्षमता ः– जैसा कि हम सब जानते  है कि पूरी दुनिया कोरोना  जैसी महामारी से जूझ रही   है‚ तो ऐसी मे आपको अपने Immune System  को मजबूूत रखना एक बडी चुनौती है। योग करने से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढा सकते है।

      10. स्वस्थ जीवन शैली ः– योग से आप एक स्वस्थ जीवन शैली जी सकते है। स्वस्थ जीवन शैली आज की भाग दौड से भरी जिदंगी की मांग ही नहीं‚ बल्कि जरूरत है। 
वास्तव में योग एक ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से आप अपने जीवन में आराम‚ संतोष‚ शान्ति और सेहत प्राप्त कर सकते है। जब योग के इतने फायदे है‚ तो क्यो न इसे आज से ही आरम्भ करें। योगा आपके शरीर का वजन कम करने में (Yoga for Weight loss) सहायक है।

मैं ईश्वर कामना करता हूं कि आप अपने इस योग  अभियान में सफल रहें।






































Keywords (कीवर्ड) | What are keywords - studygo

What is keywords? Keywords Research कैसे करे? जैसे कई सारे प्रश्न आपके दिमाग आते ही होंगे. आज मैं आपके इन्ही प्रश्नों का उत्तर पूरी तरह से ...