व्हाइट हाऊसः अमेरिका (White House)
![]() |
| White House |
व्हाइट हाऊस सराकरी आवास तथा कार्यालय है‚ अमेरिका के राष्ट्रपति का। यह वाशिंगटन डीसी में 1600 पेंसिल्वेनिया एवेन्यू NW में स्थित है, और 1800 के बाद से, जॉन एडम के बाद से हर अमेरिकी राष्ट्रपति का निवास स्थान रहा है। यह घर 5500 वर्गफ़ीट में फैला है।
निर्माण व वास्तुकार
व्हाइट हाउस को आयरिश मूल के वास्तुकार जेम्स होबन ने नवशास्त्रीय शैली में डिजाइन किया था। 13 अक्टूबर,1792 को इसका काम शुरू किया गया था, और 1 नवंबर,1800 में पूरा किया गया था।
महत्वपूर्ण बिंदु (Important Notes)
- यह विश्व का सबसे ज्यादा सुरक्षित घर है, इस घर के ऊपर से हवाई जहाज का उड़ना पूरी तरह से प्रतिबन्धित है। इसे No Flying Zone में बदल दिया गया है।
- यह घर अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास स्थान है।
- इस घर को बनाने में एक्वीया क्रीक बलुआ पत्थर से सफेद रंग का प्रयोग किया गया है।
- इस घर में दो मंजिला बेसमेंट और अथिति स्थल है।
- शनिवार 1नवंबर, 1800 को जॉन एडम्स भवन में निवास करने वाले पहले राष्ट्रपति बने।
- व्हाइट हाउस की सुरक्षा ड्रोन से भी की जाती है।
- व्हाइट हाउस में लगभग 1200 Secret agents काम करते है, और इस भवन और राष्ट्रपति की सुरक्षा में 24 घंटे काम करते रहते है।
- व्हाइट हाउस की सुरक्षा Begian Melionis नामक कुत्तो से की जाती है, इन कुत्तो का प्रयोग 1975 से किया जा रहा है। यह कुत्ते किसी घुसपैठिये को घायल करने में सक्षम है। इनकी रफ्तार 45 km/hour है। इन कुत्तो का आई व्यू 240 डिग्री है।
- इतनी सुरक्षा होने के बाबजूद आप व्हाइट हाउस में घूमने के लिए जा सकते है। इसके लिए आपको 21 दिन पहले आवेदन करना पड़ता है।
- व्हाइट हाउस की दीवारे पेंट करने के लिए 570 गैलन रंग की आवश्यकता पड़ती है। गौरतलब है कि 1994 में पेंट का खर्च एक करोड़ 72 लाख के आस-पास था।
![]() |
| White House |
इतिहास (History)
आज व्हाइट हाउस जहां पर स्थित है, वहां पर एक जामाने में जंगल-पहाड़ हुआ करते थे। अमेरिका की आज़ादी के करीब 15 साल बाद वाशिंगटन शहर पहाड़ी और जंगल के बीच गिनती के कुछ लोगों का बसेरा था। 1789 में अमेरिकी कांग्रेस ने नई राजधानी बसाने का फैसला लिया था।
सन 1812 के युद्ध में ब्रिटिश फौज ने वाशिंगटन पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद उसने व्हाइट हाउस को भी आग लगा दी थी। आग के निशान अभी भी देखने को मिल जाते है,जब इसका रंग-रोगन किया जाता है। व्हाइट हाउस के विध्वंस के फौरन के बाद राष्ट्रपति जेम्स मरोन ने व्हाइट हाउस के पुनर्निर्माण का आदेश दिया था। इसके बाद से यह अमेरिका के राष्ट्रपतियों का निवास स्थान है।



