Friday, 30 October 2020

White House America । अमेरिका के राष्ट्रपति का हाऊस

व्हाइट हाऊसः अमेरिका (White House)

White House America । अमेरिका के राष्ट्रपति का हाऊस
White House

व्हाइट हाऊस सराकरी आवास तथा कार्यालय है‚ अमेरिका के राष्ट्रपति का। यह वाशिंगटन डीसी में 1600 पेंसिल्वेनिया एवेन्यू NW में स्थित है, और 1800 के बाद से, जॉन एडम के बाद से हर अमेरिकी राष्ट्रपति का निवास स्थान रहा है। यह घर 5500 वर्गफ़ीट में फैला है।

निर्माण व वास्तुकार

व्हाइट हाउस को आयरिश मूल के वास्तुकार जेम्स होबन ने नवशास्त्रीय शैली में डिजाइन किया था। 13 अक्टूबर,1792 को इसका काम शुरू किया गया था, और 1 नवंबर,1800 में पूरा किया गया था।

महत्वपूर्ण बिंदु (Important Notes) 

  
  • यह विश्व का सबसे ज्यादा सुरक्षित घर है, इस घर के ऊपर से हवाई जहाज का उड़ना पूरी तरह से प्रतिबन्धित है। इसे No Flying Zone में बदल दिया गया है।
  • यह घर अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास स्थान है।
  • इस घर को बनाने में एक्वीया क्रीक बलुआ पत्थर से सफेद रंग का प्रयोग किया गया है।
  • इस घर में दो मंजिला बेसमेंट और अथिति स्थल है।
  • शनिवार 1नवंबर, 1800 को जॉन एडम्स भवन में निवास करने वाले पहले राष्ट्रपति बने।
  • व्हाइट हाउस की सुरक्षा ड्रोन से भी की जाती है।
  • व्हाइट हाउस में लगभग 1200 Secret agents काम करते है, और इस भवन और राष्ट्रपति की सुरक्षा में 24 घंटे काम करते रहते है।
  • व्हाइट हाउस की सुरक्षा Begian Melionis नामक कुत्तो से की जाती है, इन कुत्तो का प्रयोग 1975 से किया जा रहा है। यह कुत्ते किसी घुसपैठिये को घायल करने में सक्षम है। इनकी रफ्तार 45 km/hour है। इन कुत्तो का आई व्यू 240 डिग्री  है।
  • इतनी सुरक्षा होने के बाबजूद आप व्हाइट हाउस में घूमने के लिए जा सकते है। इसके लिए आपको 21 दिन पहले आवेदन करना पड़ता है।
  • व्हाइट हाउस की दीवारे पेंट करने के लिए 570 गैलन रंग की आवश्यकता पड़ती है। गौरतलब है कि 1994 में पेंट का खर्च एक करोड़ 72 लाख के आस-पास था।

White House America । अमेरिका के राष्ट्रपति का हाऊस
White House

इतिहास (History)

आज व्हाइट हाउस जहां पर स्थित है, वहां पर एक जामाने में जंगल-पहाड़ हुआ करते थे। अमेरिका की आज़ादी के करीब 15 साल बाद वाशिंगटन शहर पहाड़ी और जंगल के बीच गिनती के कुछ लोगों का बसेरा था। 1789 में अमेरिकी कांग्रेस ने नई राजधानी बसाने का फैसला लिया था।
सन 1812 के युद्ध में ब्रिटिश फौज ने वाशिंगटन पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद उसने व्हाइट हाउस को भी आग लगा दी थी। आग के निशान अभी भी देखने को मिल जाते है,जब इसका रंग-रोगन किया जाता है। व्हाइट हाउस के  विध्वंस के फौरन के बाद राष्ट्रपति जेम्स मरोन ने व्हाइट हाउस के पुनर्निर्माण का आदेश दिया था। इसके बाद से यह अमेरिका के राष्ट्रपतियों का निवास स्थान है।

Monday, 19 October 2020

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति / world highest statue

 स्टेच्यू आफॅ यूनिटी (Statue of  Unity)

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति
Statue of Unity


स्टेच्यू  आफॅ यूनिटी भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री तथा प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का  समर्पित एक स्मारक है‚ जो भारतीय राज्य गुजरात में स्‍थित है। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री (वर्तमान भारत के प्रधानमंत्री ) श्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2013 को सदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के  मौके पर इस विशालकाय मूर्ति का उद्घाटन किया। यह मूर्ति भारत के दूसरे बडे बांध सरदार सराेवर बांध से लगभग 3.2 किमी की दूरी साधू बेट नामक स्थान पर है‚ जो नर्मदा नदी पर एक टापू है। 
यह जगह भारत देश के गुजरात राज्य के भरूच के समीप नर्मदा जिले में स्थित है। 

यह विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति है‚ जिसकी लम्बाई 182 मी0(597ft) है। इस मूर्ति का बनाने में इस्पात सांचे‚ प्रबलित कंक्रीट‚ कांस्य लेप का प्रयोग किया गया है। 

बजट

शुरूआत मे भारत की सरकार द्वारा इस योजना के लिए 3000 करोड अर्थात 438 मिलियन अमेरिकी डॉलर रखी गयी थी‚ परंतु लार्सन एंड टूब्रो कंपनी ने अक्टूबर 2014 मे बोली लगाकर 2.989 करोड (4336.39 मिलियन अमेरिकी डॉलर)  की बोली लगाई। इसका निर्माण 31 अक्टूबर‚ 2013 मे प्रारम्भ हुआ  और अक्टूबर‚2018 मे पूरा हुआ। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर‚ 2018 को किया था। 

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति
Statue of Unity


मूर्तिकार तथा निर्माता कंपनी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का डिजाइन पद्मभूषण से सम्मनित ʺराम वनजी सुतरʺ ने तैयार किया था। प्रतिमा का निर्माण भारत की लार्सन एंड टूब्रो कंपनी तथा राज्यसंचालित सरदार सराेवर निगम लिमिटेड  के द्वारा तैयार किया गया था।






Sardar Sarovar Dam । सरदार सरोवर बांध

 सरदार सरोवर बांधः गुजरात

सरदार सरोवर डैम परियोजना
Sardar Sarovar Dam

  सरदार सरोवर बांध भारत देश का दूसरा सबसे बडा बांध है। यह नर्मदा नदी पर बना 138 मी0 ऊंचा बांध है। सरदार सरोवर बांध को बनाने का मुख्य उद्देश्य गुजरात के सूखाग्रस्त क्षेत्रो में पानी की आपूर्ति करना तथा इसके  अतिरिक्त मध्यप्रदेश में बिजली के उत्पादन के लिए किया गया है।

इतिहास

अगर हम इस बांध के इतिहास के बारे में बात करे‚ तो यह भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की महत्वाकांक्षी योजना थी। सन् 1960 मे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा इसे मूर्त देने की कोशिश की गई थी‚ लेकिन इस पर काेई ठोस कदम उठाया नहीं जा सका। इसके बाद सन् 1980 में विश्व बैंक की सहायता से इस परियोजना पर जमीनी कार्यवाही प्रारम्भ की गई। 

नर्मदा बचाव आंदाेलन की शुरूआत इसी सरदार सरोवर बांध की वजह से हुई।

वर्तमान स्‍थिति

सरदार सराेवर बांध परियोजना में‚ रिवर बेड पावर हाउस और कैनाल हेड पावर हाउस  नामक दो पावर हाउस(Power House) सम्मिलित है। इस परियोजना के तहत मध्यप्रदेश‚  महाराष्ट्र  और गुजरात को 57ः27ः16 के अनुपात मे बिजली साझा होती है। रिवर बेड पावर हाउस 2017 से पानी की कमी से बंद है‚ यह एक बडा जलाशय हैैै जिसकी ऊंचाई लगभग 138 मी0 है। 

 








Sunday, 18 October 2020

Mukesh Ambani House Price । मुकेश अंबानी का मकान

मुकेश अंबानी का घरः एंटालिया हाउस

mukesh ambani house price
Antilia House 

एंटालिया (Antilia)  दक्षिण मुम्बई में बना एक  पूरी तरह से प्राइवेट घर है। यह रिलायन्स इंडस्ट्रीज के चैयरमैन  मुकेश अंबानी और उनके 600 कर्मचारियों का निवास स्थान है।

मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के 10 अमीर आदमी के लिस्ट में 4वें नंबर पर है‚ दुनिया का दूसरा  और भारत के पहले और सबसे महंगे घर के मालिक भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी है‚ कई हाईटेक सुविधाओं से लैस इस घर का नाम है  एंटिलिया जो मुम्बई (भारत) में स्थित है। 27 मंजिला यह आलिशान इमारत 40000 स्वाकयर फीट में बना है। इस घर की अनमानित कीमत 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर बतायी जा रही  है। इस घर में कारों की मरम्मत के  लिए 7 मंजिला गैराज बना हुआ है तथा इस गैराज का प्रयोग 168 कारो के लिए किया जाता है। इसके साथ ही साथ स्विमिंग पूल‚ 3 हेलीपैड‚ गार्डन‚ 2 मंजिला हैल्थ सेंटर तथा 50 लोगो के लिए होम थिएटर है। 




mukesh ambani house price
Antilia House

इस घर की कीमत 11 हजार करोड में बनकर तैयार हुआ है। यहां के कर्मचारी ऐेसे रहते है‚ जैसे किसी 7 स्टार होटल में रह रहे हो‚  और वह हर समय एसी में रहते है‚ घर 27 मंजिल का है और हर फ्लोर में एक–एक हेड कर्मचारी रहते है‚ आइए जानते है इनके  सैलरी के बारे में इनके सैलरी के बारे में इनके हर फ्लोर के एक मैनेजर को  लगभग 2 करोड सालाना मिलते है‚ तो अच्छे से अनुमान लगा सकते है कि हर एक एम्पलायी की सैलरी कितनी हैै। 
एटीलिया को  शिकागो में रहने वाले आर्किटेक्ट ʺपर्किन्सʺ ने डिजाइन किया है और इसे ऑस्टेलियन कंस्ट्रक्शन कंपनी ʺलैग्टोंन होल्डिंगʺ ने बनाया है। 
 

Saturday, 17 October 2020

World highest Residential Building / मुंबई वर्ल्ड वन टावर

 लोधा वर्ड वन टॉवरः मुम्बई 

World highest Residential Building
 World One Tower


जब कभी भी हमारे मन ऊंची– ऊंची इमारतो का ख्याल आता है‚ मन मे न्यूयार्क‚ दुबई जैसे शहरो की इमारतो की  कई सारी फोटोज मन आने लगती है और जब अपने देश के बारे मे सोचते है तो मुम्बई का इम्पीरिल टॉवर‚ अंटालिया हाउस‚ आहुजा टॉवर जैसी कई सारी इमारतो  की फोटोज में मन आने लगती है। 

मुम्बई मे एक निर्माणधीन इमारत  है जिसका नाम है‚ –वर्ड वन टाॅवर (World One Tower)। यह  इमारत एक आवासीय इमारत (Residential Building)  है। ये भारत के मुम्बई शहर में बन रही है जिसका काफी हद कार्य पूरा भी हो चुका है। आइये इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आपको देते है–

  • करेन्ट  स्टेट्स   – निर्माणाधीन  
  •   प्रकार(Type)     – आवासीय (Residential)
  •  लोकेशन(Location) – लोअर परेल‚ अरेबियन सी‚ मुम्बई 
  •  टाइम पीरियड( Time period) – 2005 मे लोधा ग्रुप ने श्रीनिवासन कोटन से लगभग 17.5 एकड जमीन खरीदी थी। 2010 में इस इमारत की नींव रखी गई और 2011 इस पर काम चालू कर दिया गया। 
  •  बजट(Budge) – 321 बिलियन अमेरिकी डॉलर 
  •  ओनर(Owner)लोधा ग्रुप
  •   ऊंचाई(Height) 442 मी0 (1450ft)                    
  •  कुल तल(Total Floors) – 119   2 Underground floor 
  • लिफ्ट और एलिवेटर(Lift and Elevator) 12 
  •  वास्तुकार(Architect)Pei Cobb Freed and Partners 
  •  मुख्य कॉन्ट्रैक्टर(Main Contractor)Arabian Construction Co. Simplex and Muscovite Group

 

World highest Residential Building
 World One Tower

 यह इमारत एक शहर की तरह है जिसमें हर प्रकार की सुविधाओ से लैस है। इस आप 2BHK , 3BHK तथा 5BHK  फ्लैट की बुकिंग कर सकते है। यहां फ्लैट की Basic Range 8 करोड से शुरूआत है। 










Wednesday, 14 October 2020

माउंट एवरेस्ट / MountEverest

विश्व की सबसे उंची चोटीः माउंट एवरेस्ट 
माउंट एवरेस्ट / MountEverest
माउंट एवरेस्ट 
 एवरेस्ट पर्वत दुनिया का सबसे  ऊंचापर्वत शिखर   है‚ जिसकी  ऊंचाई 8‚848मी0 है। यह हिमालय का हिस्सा है। पहले इसे XV  के नाम जाना जाता था। माउंट एवरेस्ट की  ऊंचाई उस समय 29‚002फीट या 8‚848 मी  मापी गई थी। वैज्ञानिक सर्वक्षण मे कहा जाता है कि इसकी  ऊंचाई प्रतिवर्ष 2 सेमी के हिसाब से बढ रही है। नेपाल में रहने वाले स्थानीय लोग इसे सगरमाथा के नाम से भी जाना जाता है‚ ये नाम माउंट एवरेस्ट को नेपाल के इतिहास से मिला है। तिब्बत में इसे कई शताब्दियो से चोमोलंगमा अर्थात् पर्वतो की रानी के नाम जाना जाता है। 

 महालंगूर हिमाल  हिमालाय का ही एक भाग है‚ जो  पूर्वीत्तरी नेपाल दक्षिण– मध्य तिब्बत में स्थित है हिमालय के इसी हिस्से में माउंट एवरेस्ट स्थित है।
  
 यह पर्वत चोटी पर्यटन के लिहाज से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है और यह नेपाल सरकार की आय का बहुत बडा जरिया भी है।  मांउट की चढाई  के लिए  नेपाल सरकार की अनुमति लेनी पडती है  इसके साथ ही  साथ  नेपाल सरकार द्वार निर्धारित फीस भी चुकानी पडती है  जो 25000 हजार अमेरिकी डॉलर है। माउंट की चढाई करना हर किसी के बस की बात नही ं है  इस  चोटी तक पहुंचने के लिए बहोत से खतरो से सामना करना पडता है । चढाई के दौरान बहोत से लोगो की  जान चली जाती है और बहोत कम ही लोग फतह कर पातेे है।  

Tuesday, 13 October 2020

Burj Khalifa ⁄ दुबई बुर्ज खलीफा

दुनिया की सबसे ऊंची इमारतः  दुबई बुर्ज खलीफा


 विश्व के धनी शहरों मे दुबई के नाम एक खिताव है‚ वह है कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का।

burj khalifa highest building in the world

बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित 829.8 मी0  ऊंचाई वाली दुनिया की सबसे  ऊंची इमारत है‚ इसके साथ ही साथ  सबसे ऊंची फ्रीस्टैडिंग इमारत‚ सबसे तेज तथा सबसे लम्बी लिफ्ट‚ सबसे ऊंचे स्वीमिंग पुल‚ सबसे ऊंचे रेस्तरां का खिताब भी बुर्ज खलीफा के खाते है। 163 मजिंलो वाली यह इमारत दुनिया की सबसे ज्यादा मंजिलों वाली इमारत है
बुर्ज खलीफा के निर्माण मे छः साल का समय लगा और आठ अरब डॉलर का खर्च आया था.  

इसका निर्माण 21‚सितम्बर 2004 में शुरू हुआ था और इसका अधिकारिक उद्घाटन 4 जनवरी‚ 2010 को हुआ थाइमारत में 1‚10‚000 टन से ज्यादा कंक्रीट और 55‚000 से ज्यादा स्टिल रबर का प्रयोग किया है.  
इसे देखते ही आभास होता है कि यह इमारत शीशे  और स्टिल की बनी हो . इमारत का बाह्य आवरण 26‚000 हजार ग्लास पैनलो से बना है  शीशे के आवरण के लिए चीन से खासतौर पर  कारीगरो को बुलाया था जिसमें विशेषज्ञ भी शामिल थे. 
यदि आप इमारत के टाॅप फ्लोर पर जाते है तो नीचे के तापमान के मुकाबले आपको वहां 15 से. कम तापमान मिलता है।
इमारत के नाम की खासियत यह है  कि पहले इस इमारत का नाम बुर्ज दुबई था लेकिन इमारत  के निर्माण में वित्तीय सहायता देने वाले संयुक्त अरब के राष्ट ªपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के सम्मान में उद्घाटन के समय इसका नाम बुर्ज खलीफा कर दिया गया।
 

इमारत की लिफ्ट 65 किलो मी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है और इमारत के 124वें तल पर स्थित अवलोकन डेक ʺएट द टॉपʺ  तक मात्र दो मिनट ही पहुंच जाती है इस डेक टाॅप पर पर्यटक दुबई का शानदार नजारा देख सकते है तथा इमारत के 76वें तल पर दुनिया की सबसे 

Sunday, 11 October 2020

भारतीय मुद्रा / Indian Currency


आओ भारतीय मुद्रा के बारे में कुछ जानकारी लेते  है 

भारतीय रूपया भारत की मुद्रा है। इसका  कोड  INR  है इसक जारीकर्ता और बाजार नियामक भारतीय रिजर्व बैंक है। नये प्रतीक चिहन  आने से पहले रूपये को हिन्दी में दर्शाने के लिए ʺरूʺ  और अंग्रेजी में दर्शाने के लिए Re, Rs‚ और Rp को प्रयोग जाता था। 
आधुुुुनिक भारतीय रूपये को 100 पैसे मे विभाजित किया गया है और भारतीय करेंसी की सबसे बडी नोट 2000INR है। 
इतिहास 

रूपये शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम शेरशाह सूरी की भारत में अपने शासनकाल दौरान किया ।  शेरशाह सूरी ने अपने शासनकाल में जो रूपया चलाया वह एक चांदी का सिक्का था जिसका भार 11.534g  के करीब था। शेरशाह के काल के दौरान से शुरू किया रूपये आज भी प्रचलित है।  भारत में अंग्रेजो के शासनकाल  के दोरान भी इसका प्रचलन रहा‚ इस दोरान इसका भार 11.66g था। 














Keywords (कीवर्ड) | What are keywords - studygo

What is keywords? Keywords Research कैसे करे? जैसे कई सारे प्रश्न आपके दिमाग आते ही होंगे. आज मैं आपके इन्ही प्रश्नों का उत्तर पूरी तरह से ...