विश्व के धनी शहरों मे दुबई के नाम एक खिताव है‚ वह है कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का।
बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित 829.8 मी0 ऊंचाई वाली दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है‚ इसके साथ ही साथ सबसे ऊंची फ्रीस्टैडिंग इमारत‚ सबसे तेज तथा सबसे लम्बी लिफ्ट‚ सबसे ऊंचे स्वीमिंग पुल‚ सबसे ऊंचे रेस्तरां का खिताब भी बुर्ज खलीफा के खाते है। 163 मजिंलो वाली यह इमारत दुनिया की सबसे ज्यादा मंजिलों वाली इमारत है
बुर्ज खलीफा के निर्माण मे छः साल का समय लगा और आठ अरब डॉलर का खर्च आया था.
इसका निर्माण 21‚सितम्बर 2004 में शुरू हुआ था और इसका अधिकारिक उद्घाटन 4 जनवरी‚ 2010 को हुआ था. इमारत में 1‚10‚000 टन से ज्यादा कंक्रीट और 55‚000 से ज्यादा स्टिल रबर का प्रयोग किया है.
इसे देखते ही आभास होता है कि यह इमारत शीशे और स्टिल की बनी हो . इमारत का बाह्य आवरण 26‚000 हजार ग्लास पैनलो से बना है शीशे के आवरण के लिए चीन से खासतौर पर कारीगरो को बुलाया था जिसमें विशेषज्ञ भी शामिल थे.
यदि आप इमारत के टाॅप फ्लोर पर जाते है तो नीचे के तापमान के मुकाबले आपको वहां 15 से. कम तापमान मिलता है।
इमारत के नाम की खासियत यह है कि पहले इस इमारत का नाम बुर्ज दुबई था लेकिन इमारत के निर्माण में वित्तीय सहायता देने वाले संयुक्त अरब के राष्ट ªपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के सम्मान में उद्घाटन के समय इसका नाम बुर्ज खलीफा कर दिया गया।

No comments:
Post a Comment