Showing posts with label world knowledge. Show all posts
Showing posts with label world knowledge. Show all posts

Monday, 19 October 2020

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति / world highest statue

 स्टेच्यू आफॅ यूनिटी (Statue of  Unity)

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति
Statue of Unity


स्टेच्यू  आफॅ यूनिटी भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री तथा प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का  समर्पित एक स्मारक है‚ जो भारतीय राज्य गुजरात में स्‍थित है। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री (वर्तमान भारत के प्रधानमंत्री ) श्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2013 को सदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के  मौके पर इस विशालकाय मूर्ति का उद्घाटन किया। यह मूर्ति भारत के दूसरे बडे बांध सरदार सराेवर बांध से लगभग 3.2 किमी की दूरी साधू बेट नामक स्थान पर है‚ जो नर्मदा नदी पर एक टापू है। 
यह जगह भारत देश के गुजरात राज्य के भरूच के समीप नर्मदा जिले में स्थित है। 

यह विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति है‚ जिसकी लम्बाई 182 मी0(597ft) है। इस मूर्ति का बनाने में इस्पात सांचे‚ प्रबलित कंक्रीट‚ कांस्य लेप का प्रयोग किया गया है। 

बजट

शुरूआत मे भारत की सरकार द्वारा इस योजना के लिए 3000 करोड अर्थात 438 मिलियन अमेरिकी डॉलर रखी गयी थी‚ परंतु लार्सन एंड टूब्रो कंपनी ने अक्टूबर 2014 मे बोली लगाकर 2.989 करोड (4336.39 मिलियन अमेरिकी डॉलर)  की बोली लगाई। इसका निर्माण 31 अक्टूबर‚ 2013 मे प्रारम्भ हुआ  और अक्टूबर‚2018 मे पूरा हुआ। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर‚ 2018 को किया था। 

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति
Statue of Unity


मूर्तिकार तथा निर्माता कंपनी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का डिजाइन पद्मभूषण से सम्मनित ʺराम वनजी सुतरʺ ने तैयार किया था। प्रतिमा का निर्माण भारत की लार्सन एंड टूब्रो कंपनी तथा राज्यसंचालित सरदार सराेवर निगम लिमिटेड  के द्वारा तैयार किया गया था।






Sardar Sarovar Dam । सरदार सरोवर बांध

 सरदार सरोवर बांधः गुजरात

सरदार सरोवर डैम परियोजना
Sardar Sarovar Dam

  सरदार सरोवर बांध भारत देश का दूसरा सबसे बडा बांध है। यह नर्मदा नदी पर बना 138 मी0 ऊंचा बांध है। सरदार सरोवर बांध को बनाने का मुख्य उद्देश्य गुजरात के सूखाग्रस्त क्षेत्रो में पानी की आपूर्ति करना तथा इसके  अतिरिक्त मध्यप्रदेश में बिजली के उत्पादन के लिए किया गया है।

इतिहास

अगर हम इस बांध के इतिहास के बारे में बात करे‚ तो यह भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की महत्वाकांक्षी योजना थी। सन् 1960 मे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा इसे मूर्त देने की कोशिश की गई थी‚ लेकिन इस पर काेई ठोस कदम उठाया नहीं जा सका। इसके बाद सन् 1980 में विश्व बैंक की सहायता से इस परियोजना पर जमीनी कार्यवाही प्रारम्भ की गई। 

नर्मदा बचाव आंदाेलन की शुरूआत इसी सरदार सरोवर बांध की वजह से हुई।

वर्तमान स्‍थिति

सरदार सराेवर बांध परियोजना में‚ रिवर बेड पावर हाउस और कैनाल हेड पावर हाउस  नामक दो पावर हाउस(Power House) सम्मिलित है। इस परियोजना के तहत मध्यप्रदेश‚  महाराष्ट्र  और गुजरात को 57ः27ः16 के अनुपात मे बिजली साझा होती है। रिवर बेड पावर हाउस 2017 से पानी की कमी से बंद है‚ यह एक बडा जलाशय हैैै जिसकी ऊंचाई लगभग 138 मी0 है। 

 








Saturday, 17 October 2020

World highest Residential Building / मुंबई वर्ल्ड वन टावर

 लोधा वर्ड वन टॉवरः मुम्बई 

World highest Residential Building
 World One Tower


जब कभी भी हमारे मन ऊंची– ऊंची इमारतो का ख्याल आता है‚ मन मे न्यूयार्क‚ दुबई जैसे शहरो की इमारतो की  कई सारी फोटोज मन आने लगती है और जब अपने देश के बारे मे सोचते है तो मुम्बई का इम्पीरिल टॉवर‚ अंटालिया हाउस‚ आहुजा टॉवर जैसी कई सारी इमारतो  की फोटोज में मन आने लगती है। 

मुम्बई मे एक निर्माणधीन इमारत  है जिसका नाम है‚ –वर्ड वन टाॅवर (World One Tower)। यह  इमारत एक आवासीय इमारत (Residential Building)  है। ये भारत के मुम्बई शहर में बन रही है जिसका काफी हद कार्य पूरा भी हो चुका है। आइये इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आपको देते है–

  • करेन्ट  स्टेट्स   – निर्माणाधीन  
  •   प्रकार(Type)     – आवासीय (Residential)
  •  लोकेशन(Location) – लोअर परेल‚ अरेबियन सी‚ मुम्बई 
  •  टाइम पीरियड( Time period) – 2005 मे लोधा ग्रुप ने श्रीनिवासन कोटन से लगभग 17.5 एकड जमीन खरीदी थी। 2010 में इस इमारत की नींव रखी गई और 2011 इस पर काम चालू कर दिया गया। 
  •  बजट(Budge) – 321 बिलियन अमेरिकी डॉलर 
  •  ओनर(Owner)लोधा ग्रुप
  •   ऊंचाई(Height) 442 मी0 (1450ft)                    
  •  कुल तल(Total Floors) – 119   2 Underground floor 
  • लिफ्ट और एलिवेटर(Lift and Elevator) 12 
  •  वास्तुकार(Architect)Pei Cobb Freed and Partners 
  •  मुख्य कॉन्ट्रैक्टर(Main Contractor)Arabian Construction Co. Simplex and Muscovite Group

 

World highest Residential Building
 World One Tower

 यह इमारत एक शहर की तरह है जिसमें हर प्रकार की सुविधाओ से लैस है। इस आप 2BHK , 3BHK तथा 5BHK  फ्लैट की बुकिंग कर सकते है। यहां फ्लैट की Basic Range 8 करोड से शुरूआत है। 










Wednesday, 14 October 2020

माउंट एवरेस्ट / MountEverest

विश्व की सबसे उंची चोटीः माउंट एवरेस्ट 
माउंट एवरेस्ट / MountEverest
माउंट एवरेस्ट 
 एवरेस्ट पर्वत दुनिया का सबसे  ऊंचापर्वत शिखर   है‚ जिसकी  ऊंचाई 8‚848मी0 है। यह हिमालय का हिस्सा है। पहले इसे XV  के नाम जाना जाता था। माउंट एवरेस्ट की  ऊंचाई उस समय 29‚002फीट या 8‚848 मी  मापी गई थी। वैज्ञानिक सर्वक्षण मे कहा जाता है कि इसकी  ऊंचाई प्रतिवर्ष 2 सेमी के हिसाब से बढ रही है। नेपाल में रहने वाले स्थानीय लोग इसे सगरमाथा के नाम से भी जाना जाता है‚ ये नाम माउंट एवरेस्ट को नेपाल के इतिहास से मिला है। तिब्बत में इसे कई शताब्दियो से चोमोलंगमा अर्थात् पर्वतो की रानी के नाम जाना जाता है। 

 महालंगूर हिमाल  हिमालाय का ही एक भाग है‚ जो  पूर्वीत्तरी नेपाल दक्षिण– मध्य तिब्बत में स्थित है हिमालय के इसी हिस्से में माउंट एवरेस्ट स्थित है।
  
 यह पर्वत चोटी पर्यटन के लिहाज से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है और यह नेपाल सरकार की आय का बहुत बडा जरिया भी है।  मांउट की चढाई  के लिए  नेपाल सरकार की अनुमति लेनी पडती है  इसके साथ ही  साथ  नेपाल सरकार द्वार निर्धारित फीस भी चुकानी पडती है  जो 25000 हजार अमेरिकी डॉलर है। माउंट की चढाई करना हर किसी के बस की बात नही ं है  इस  चोटी तक पहुंचने के लिए बहोत से खतरो से सामना करना पडता है । चढाई के दौरान बहोत से लोगो की  जान चली जाती है और बहोत कम ही लोग फतह कर पातेे है।  

Keywords (कीवर्ड) | What are keywords - studygo

What is keywords? Keywords Research कैसे करे? जैसे कई सारे प्रश्न आपके दिमाग आते ही होंगे. आज मैं आपके इन्ही प्रश्नों का उत्तर पूरी तरह से ...