स्टेच्यू आफॅ यूनिटी (Statue of Unity)
![]() |
| Statue of Unity |
स्टेच्यू आफॅ यूनिटी भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री तथा प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का समर्पित एक स्मारक है‚ जो भारतीय राज्य गुजरात में स्थित है। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री (वर्तमान भारत के प्रधानमंत्री ) श्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2013 को सदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के मौके पर इस विशालकाय मूर्ति का उद्घाटन किया। यह मूर्ति भारत के दूसरे बडे बांध सरदार सराेवर बांध से लगभग 3.2 किमी की दूरी साधू बेट नामक स्थान पर है‚ जो नर्मदा नदी पर एक टापू है।
यह जगह भारत देश के गुजरात राज्य के भरूच के समीप नर्मदा जिले में स्थित है।
यह विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति है‚ जिसकी लम्बाई 182 मी0(597ft) है। इस मूर्ति का बनाने में इस्पात सांचे‚ प्रबलित कंक्रीट‚ कांस्य लेप का प्रयोग किया गया है।
बजट
शुरूआत मे भारत की सरकार द्वारा इस योजना के लिए 3000 करोड अर्थात 438 मिलियन अमेरिकी डॉलर रखी गयी थी‚ परंतु लार्सन एंड टूब्रो कंपनी ने अक्टूबर 2014 मे बोली लगाकर 2.989 करोड (4336.39 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की बोली लगाई। इसका निर्माण 31 अक्टूबर‚ 2013 मे प्रारम्भ हुआ और अक्टूबर‚2018 मे पूरा हुआ। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर‚ 2018 को किया था।
मूर्तिकार तथा निर्माता कंपनी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का डिजाइन पद्मभूषण से सम्मनित ʺराम वनजी सुतरʺ ने तैयार किया था। प्रतिमा का निर्माण भारत की लार्सन एंड टूब्रो कंपनी तथा राज्यसंचालित सरदार सराेवर निगम लिमिटेड के द्वारा तैयार किया गया था।


No comments:
Post a Comment